पाद के प्रकार जानिये।

नमस्कार दोस्तों| कैसे हैं आप सब? आज का हमारा जो topic है वो आपको हंसा हंसा कर लोटपोट करने वाला है| आज हम आपको पाद के प्रकार के बारे में बताने जा रहे हैं| वैसे आपने ये बात तो सुनी ही होगी की हसने से खून बढ़ता है| तो चलिए आपका खून बढ़ाते हैं और आपको हंसी के साथ साथ कुछ ज्ञान की बातें भी हम बताएंगे| आप हमारे साथ अंत तक बने रहिए|

दोस्तों, मान लीजिए आप किसी party में हैं| आपके सभी seniors वहां पर मौजूद हैं| यहां तक की आपके boss भी वहां present है| ऐसे में अगर आपको पाद यानी की fart आ जाए तब क्या होगा| अभी तक आपने office में जो अपनी अच्छी image बनाई होगी सब मिट्टी में मिल जाएगी| सब आप पर हंसने लगेंगे| बाकी जो party का माहौल खराब होगा वो अलग| क्यों, सही कहा न? भले ही हम पाद को मजाक के रूप में ले लेते हैं लेकिन हमें किसी के पाद मारने पर हंसना नहीं चाहिए| ये एक natural process है और आपके साथ भी कभी न कभी ऐसा जरूर हुआ होगा| आइए सबसे पहले जान लेते हैं की पाद होता क्या है?

क्या होती है पाद?

Friends, पाद और कुछ नहीं, वो हवा होती है जिसे हम जाने अनजाने में खाना खाते वक्त अपने अंदर ले लेते हैं| वो जो फेफड़ों में न जाकर किन्हीं कारणों से पेट में चली जाती है| शायद ही आप में से कोई ये बात जानता हो की आप जो खाना खाते हैं, जब वह पचने के बाद आंत तक जाता है तब उसमें bacteria लग जाते हैं| ये bacteria बिलकुल भी हानिकारक नहीं होते हैं|

यही good bacteria उस starch तथा शक्कर को पचाने लगते हैं जिन्हें बहुत आसानी से हमारी body digest नहीं कर पाती है| इस process के दौरान भी gas निकलना लाज़मी है| आपको यकीन नहीं होगा लेकिन ये सच है दोस्तों की इस दौरान इतनी gas निकलती है जिसमें दो से छह कप भर सकते हैं|

अब जाहिर सी बात है, हमारे शरीर के अंदर गैस जाएगी तो उसका बाहर निकलना भी जरूरी हो जाता है| यही gas आपके ‘गुदाद्वार’ या फिर जिसे अंग्रेजी में anas भी कहते हैं वहां से बाहर निकलती है| इसी को हम साधारण या आम बोल चाल की भाषा में पाद कह देते हैं| पाद को ही english में fart भी कहते हैं| या कई बार इसे वायु प्रवाह भी कह दिया जाता है|

क्या केवल पुरुष ही पाद मारते हैं?

दोस्तों, आप के मन में कई बार ये सवाल आता होगा की क्या केवल पुरुष ही पाद मारते हैं? महिलाएं या युवतियां पाद नहीं मारती हैं? लेकिन हम आपको बता दें ऐसा बिलकुल भी नहीं है की केवल पुरुष ही पाद मारती हैं| महिलाएं भी उतना ही पाद मारती हैं जितना की पुरुष पाद मारते हैं| बस फर्क सिर्फ इतना है की पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में पाद को रोकने की क्षमता अधिक होती है| ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, वैज्ञानिकों द्वारा की गई एक research में इस सच का पता चला है|

इंसानी पाद में क्या क्या होता है?

ये जानकर आपको हंसी जरूर आ सकती है लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होंगे जिन्हें इस बारे में पता ही नहीं होता है की पाद किन किन चीज़ों से मिलकर बनती है? अगर आपको भी इस बारे में नहीं पता है तो चलिए हम बता देते हैं कि पाद किन चीज़ों से मिलकर बनती है|

दरअसल पाद में 

Nitrogen – 59 %

Hydrogen – 21 %

Carbon Dioxide – 9 %

Methane – 7 %

Oxygen – 4 %

Sulphur  – 1%

क्यों आती है पाद से बदबू

दोस्तों, जैसा की हमने आपको पहले भी बताया है कि fart या पाद आना साधारण बात है| अगर किसी इंसान को पाद नहीं आता तो समझ लीजिए की उसके पेट के system में कुछ गड़बड़ी आ गई है और वो कितना भी स्वस्थ होने का नाटक कर ले लेकिन वो बीमार ही है| आपको बता दें पाद को फ्लैटुलेंसे भी कहते हैं| बदबूदार पाद आना बहुत हद तक तो normal ही है और इसमें कोई tension लेने वाली बात नहीं है| लेकिन ज्यादा बदबूदार पाद आने पर ये चिंता का विषय हो सकता है| यह बीमारी का संकेत भी हो सकता है| ऐसे बहुत से कारण हैं जिनकी वजह से हम जब पाद मारते हैं तो उसमें से बहुत ही ज्यादा गंदी बदबू आने लगती है| 

डेयरी products न सहन कर पाना : इसे लैक्टोज intolerance भी कह दिया जाता है| जो व्यक्ति इससे effect होता है और जब वो dairy products use करता है तब पाचन का normal process नहीं रहता| यही कारण है कि उस व्यक्ति के पाद मारने पर ज्यादा बदबू आती है|

अधिक मात्रा में प्रोटीन लेना : जब कोई इंसान जरूरत से ज्यादा मात्रा में प्रोटीन युक्त खाना खा लेता है तो सभी पदार्थ नहीं पच पाते और थोड़े बहुत पदार्थ रह जाते हैं| पदार्थों के यही अवशेष आपकी पाद में बदबू पैदा कर देते हैं|

क्रुसिफेरस vegetables : Human Body में क्रुसिफेरस vegetables जैसे कि गोभी, ब्रोकली, आदि में पाए जाने वाले रफफिनोस को तोड़ने वाले enzymes नहीं होते हैं| ऐसी स्थिति में जब आप इन सब्जियों  अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तब खाना ठीक से पच नहीं पाता है और पाचन से सम्बन्धित विभिन्न समस्याएं आपको हो जाती हैं| इस कारण भी आपके पाद से बहुत ही ज्यादा गंदी बदबू आने लगती है|

पाद के प्रकार

दोस्तों, यह तो हमने आपको बता ही दिया है की पाद से बदबू क्यों आती है? लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाद के प्रकार कितने होते हैं? पाद के प्रकार के बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं| चलिए हम बताते हैं आपको की पाद के प्रकार कौन कौन से होते हैं?

Fart Infographics

भोंपू पाद : 

पाद के प्रकार में भोंपू पाद सबसे पहले स्थान पर आता है| यह एक प्रकार का घोषणा पाद होता है| आपको  बता दें, इसे ही उत्तम पाद के नाम से भी जाना जाता है| इस प्रकार के पाद पास करने के दौरान ज्यादा बदबू है| जो गैस इंसान के पेट से निकलती है वह एकदम ऐसी आवाज करती है जैसे भोंपू की आवाज हो|

भोंपू क्या है ये तो आप सभी को पता ही होगा| वही वाद्य यंत्र जिसे बजाते समय बच्चे उत्साह से भर जाते हैं| वैसे तो मुख्य रूप से पांच प्रकार के पाद होते हैं लेकिन भोंपू पाद को सबसे उत्तम मानकर प्रथम स्थान पर रखा गया है| इस पाद को ही सभी प्रकार के पादों का राजा माना जाता है|

शहनाई पाद : 

दोस्तों, पाद के प्रकार में जो दूसरे नंबर पर आता है वो है शहनाई पाद| शायद ही आपको ये जानकारी हो की शहनाई पाद को ही मध्यम पाद कहा जाता है| इसमें sound कम और smell यानी की बदबू  बहुत अधिक होती है| इसीलिए लोग इसे शहनाई पाद के नाम से जानते हैं| ऐसा इसलिए क्यूंकि जब कोई व्यक्ति इस तरह का पाद निकालता है तो ऐसा लगता है जैसे कहीं कोई शहनाई बजा रहा हो| इस दौरान पू पू पीपी जैसी ही आवाज आती है|  

खुरचनी पाद :

मित्रों, जिस प्रकार संगीत की दुनिया में खुरचन शब्द का इस्तेमाल वाद्य यंत्रों के दौरान किया जाता है| ठीक उसी प्रकार खुरचन एक प्रकार का पाद भी होता है| इसकी आवाज पुराने कागज़ की सरसराहट जैसी होती है| यह पाद एक बार में पूरी तरह से बाहर नहीं निकलता है| बल्कि एक के बाद एक लगातार कई बार पिर्र पिर्र की आवाज के साथ बहार निकलता है| खुरचनी एक प्रकार का वाद्य यंत्र भी है| यह पाद काफी हल्का होता है और इसमें बदबू बहुत ही कम होती है|

तबला पाद :

पाद के प्रकार में तबला पाद प्रमुख है| यह पाद एक ही बार में निकल जाता है| यह पाद आपको लोगों के सामने शर्मिन्दा कर सकता है| ऐसा इसलिए क्योंकि यह आपकी इजाजत लिए बिना ही निकल जाता है| यह एक बार में ही आपके पेट से बाहर निकल जाता है|

इसमें तबले जैसी आवाज सी सुनाई देती है| इस पाद में खराबी बस यही है की इसपर आपका कोई control नहीं होता है| यह पाद अपने आप निकल जाएगा| फिर चाहे आप किसी मीटिंग में बैठे हों या फिर किसी party में गए हैं और सबके साथ बैठकर party enjoy कर ही रहे होते हैं की तबला पाद की अचानक entry हो जाती है| ये बहुत ही embarrassing situation हो जाती है|

फुसकी पाद :

फुसकी पाद पाद के प्रकार में पांचवा पाद होता है| जैसे जब आप दिवाली में बम जलाते हैं और वो नहीं फूटता है तो आप कहते हैं की ये बम तो फुस्स निकला| बस ऐसा ही कुछ फुसकी पाद के साथ भी होता है| ऐसा पाद एक तरह का निशब्द यानी की बिना आवाज किया हुआ बंब की तरह होता है| इसमें आवाज तो नहीं होती है लेकिन बदबू इतनी ज्यादा पैदा होती है की वहां मौजूद इंसान कुछ ही देर में बेहोश हो जाए|

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों, आज हमने आपको बताया की पाद मारना आपके लिए कितना जरूरी है| पाद किसे कहते हैं ये भी हमने अपने इस article के माध्यम से आपको बता दिया है| आज हमने आपको इस बात की भी जानकारी दी है दोस्तों की पाद क्यों आती है? पाद के प्रकार कितने होते हैं ये भी हमने आपको बता दिया है| केवल इंसान ही नहीं जानवर भी पाद मारते हैं| आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन ये सच है की कुत्ता अपना पाद देख सकता है| इसी तरह की amazing जानकारी पाने के लिए हमारे आर्टिकल्स पढ़ते रहें|

ये आर्टिकल्स भी जरूर पढ़े -:

दाद खाज खुजली की अंग्रेजी दवा tablet
aaj kaun sa de hai
गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है
पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए
टीवी के मरीज को कौन सा फल खाना चाहिए