जानिये पालक के प्रकार, फायदे और नुकसान| Paalak

नमस्कार दोस्तों| आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं स्पिनच यानी पालक खाने के फायदों के बारे में पालक खाने के फायदे के अलावा हम आपको ये भी बताएँगे की पालक कितने प्रकार के होते हैं| पालक के उपयोग के सही तरीके के बारे में हम आपको  जानकारी देंगे| आप आज ये भी जानेंगे की पालक में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं| आप ये भी जानेंगे की पालक खाने का सही समय क्या है| दोस्तों आपको हम पालक का सेवन करने से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताने वाले हैं| तो हमारे साथ लास्ट तक बने रहिए|

दोस्तों पालक एक ऐसी सब्जी है जो हर भारतीय किचन में पाई जाती है| पालक में ऐसे बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं| पालक को ही इंग्लिश में स्पिनच कहते हैं| पालक का साइंटिफिक नाम है स्पिनासिया ओलेरेसिया| 

साथियों पालक का सेवन करने से हमें विभिन्न प्रकार की बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है| चलिए सबसे पहले आपको बताते हैं की पालक कितने प्रकार की पाई जाती है|

कितने प्रकार की होती है पालक :

अगर गुणों के आधार पर देखा जाए तो पालक को तीन प्रकारों में बांटा जा सकता है| वो हैं : –

  • सेवॉय पालक
  • सेमी – सेवॉय पालक
  • सॉफ्ट लीव पालक

सेवॉय पालक : 

दोस्तों सेवॉय पालक एक ऐसी किस्म है पालक की जो खाने में सबसे ज्यादा स्वादिष्ट होती है| पालक की इस किस्म की खासियत ये होती है कि इसकी पत्तियां गाढ़े हरे रंग की होती हैं| साथ ही ये पत्तियां सिकुड़ी हुई भी होती हैं| सेवॉय पालक की एक प्रजाति का नाम ब्लूम्स्डेल भी है|

सेमी – सेवॉय पालक : 

दोस्तों ये भी पालक की एक किस्म है| सेमी – सेवॉय पालक और सेवॉय पालक में अंतर सिर्फ इतना है की सेमी – सेवॉय  पालक की पत्तियां सेवॉय पालक से थोड़ी काम सिकुड़ी हुई होती हैं| सेमी – सेवॉय पालक को गुणों की खान भी कहा जा सकता है| सेमी – सेवॉय पालक की खासियत एक और है की ये घर में भी उगाई जा सकती है|

स्मूथ-लीव पालक : 

स्मूथ-लीव पालक की खासियत ये है की बाकी दोनों पलकों के मुकाबले इसकी पत्तियां थोड़ी ज्यादा सॉफ्ट होती हैं| इसके अलावा इसकी पत्तियां ज्यादा चौड़ी भी होती हैं| इस पालक को साफ़ करना बहुत ही आसान होता है| बाजारों में इस पालक को खुले तौर पर या फिर थैलियों में बेचा जा सकता है|

जीरे के फायदे जानने के लिए ये जरूर देखे- : जीरा

चलिए दोस्तों अब बात कर लेते हैं पालक के फायदों के बारे में :

Paalak ke fayde

वजन घटाने में मदद करे: दोस्तों, आज कल बहुत से लोग बढ़ते वजन के कारण परेशान रहते हैं| इसके कई सारे कारण हो सकते हैं जैसे एक्सरसाइज ना करना, एक ही जगह पर बैठ कर घंटों काम करते रहना, स्ट्रेस लेना, जितनी भूख है उससे ज्यादा खाना-खाना आदि| जो लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं उन्हें कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| समाज में लोग उनका मजाक बनाते हैं| मोटापे का शिकार लोगों को चाहिए की वो रेगुलरली पालक का सेवन करें| इसके लगातार कई दिनों तक  सेवन करने से आपको मोटापे  से बहुत जल्द रहत मिल जाएगी|

आँखों से संबंधित बीमारियों के लिए लाभकारी : दोस्तों, पालक का हमें डेली यूज़ करना चाहिए| पालक हमारी आँखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है| आपने कई बार डॉक्टरों को कहते हुए सुना होगा की हरी सब्जियां खाओ उससे आँख तेज़ होती है| ऐसा इसलिए कहा जाता है दोस्तों क्यूंकी जो भी हरे पत्तेदार सब्जियां होती हैं उनमे आँखों की रौशनी बढ़ने वाले जरुरी तत्व पाए जाते हैं| ऐसा ही पालक में भी है| दरअसल, पालक में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन सी और विटामिन ए पाए जाते हैं| इससे ना केवल आँखों की रौशनी बढ़ती है बल्कि इससे नेत्र रोग का ख़तरा भी कम हो जाता है| जो लोग आँखों की किसी भी प्रकार की समस्या से जूझ रहे हैं वो पालक का किसी भी रूप में रोजाना सेवन जरूर करें|

कैंसर में असरदार : फ्रेंड्स| पालक में भरपूर मात्रा में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से लड़ने में भी असरदार होते हैं| पालक में विटामिन सी और कैरोटीन मौजूद होता है जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोक देता है| कैंसर को जड़ से ख़तम करने में पालक का बहुत बड़ा योगदान होता है| केवल कैंसर के रोगियों को ही नहीं, सभी को पालक का नियमित तौर पर सेवन करना चाहिए|

हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक : मित्रों| अगर हम चाहते हैं की हमारी हड्डियां मजबूत रहें और स्वस्थ रहें तो हमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम लेना पड़ेगा| वो कैल्शियम ही है तो हमारी शरीर की हड्डियों को मजबूत बनता है| जिन लोगों में कैल्शियम की कमी होती है उनकी हड्डियां सर्दी के मौसम में चटक बोलती हैं| 

कमजोर हड्डी वाले लोगों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| ऐसे लोग सीढ़ियां नहीं चढ़ सकते, बच्चों के साथ नाच नहीं सकते| ना ही घर का कोई भारी काम कर सकते हैं| ऐसे लोगों को चाहिए की रोज़ पालक का सेवन करें| पालक का सेवन करने से आपको बहुत जल्दी फरक महसूस होने लगेगा और आपकी हड्डियां मजबूत हो जाएँगी |

नर्वस सिस्टम दुरुस्त करने में सहायक है पालक : दोस्तों, पालक का इस्तेमाल करने से हमारी बॉडी का नर्वस सिस्टम दुरुस्त होता है| इन्हीं नर्वस सिस्टम की वजह से हमारा शरीर सही से काम कर पाता है| नर्वस सिस्टम अगर ठीक से काम ना करे तो प्रॉब्लम काफी ज्यादा बढ़ जाती है| ब्रेन को सिग्नल ठीक से ना मिल पाने के कारण पैरालिसिस का ख़तरा भी बढ़ जाता है| इसकी वजह है कैल्शियम की कमी|

दिमाग के लिए फायदेमंद है पालक : साथियों| पालक खाने से हमारा दिमाग भी स्वस्थ रहता है| ऐसा इसलिए क्यूंकि पालक में प्रचुर मात्रा में लुटिन, विटामिन के, बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं| जो लोग लगातार पालक खाते हैं उनकी याददाश्त बहुत ही ज्यादा तेज़ हो जाती है|

हार्ट अटैक से बचाव : दिल हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग होता है| दिल के सहारे ही हम जिन्दा रह पाते हैं| इसलिए दिल का ख़याल रखना बेहद जरूरी है| अगर हम दिल की सेहत का ख्याल नहीं रखेंगे तो हमें बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पद सकता है| ये भी हो सकता है की हमें हार्ट अटैक आ जाए| इससे बचने के लिए हमें डेली पालक का सेवन करना चाहिए|

ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक : मित्रों| पालक में भरपूर मात्रा में नाइट्रेट पाया जाता है| नाइट्रेट ऐसा पोषक तत्व है जो की ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार साबित हो सकता है| यही कारण है कि जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत लगातार बनी रहती है उन लोगों को डॉक्टर बहुत अधिक मात्रा में पालक का सेवन करने को कहते हैं ताकि उनका ब्लड प्रेशर नार्मल रहे|

चलिए दोस्तों अब हम आपको बताते हैं की पालक को खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं|

पालक खाने के नुकसान :

  • पालक खाने से हमारी बॉडी में पेट सम्बन्धी समस्या पैदा हो जाती है|
  • अगर आपने पालक का अधिक मात्रा में सेवन किया तो आपको एनीमिया यानी खून की कमी भी हो सकती है|
  • सिंचाई के वक्त पालक के पत्तों पर कई प्रकार के केमिकल डाले जाते हैं| ये केमिकल डालने से पालकके पत्ते विषाक्त यानी विषैले हो जाते हैं| ऐसे में जब हम पालक के पत्तों का सेवन करें तो पत्ते पर पड़े विषैले कण हमारे शरीर को भी विषाक्त कर देते हैं|
  • डायरिया के रोगियों के लिए भी पालक का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है|
  • जो लोग गठिया रोग से पीड़ित हैं उन्हें पालक का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए|

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों आपने आज इस आर्टिकल में जाना की कैसे पालक हमारे लिए लाभदायक है| इसके अलावा आपने पालक के साइंटिफिक नाम की भी जानकारी ली| साथ ही आपको हमारे आज के इस आर्टिकल में ये भी मालूम हुआ कि पालक को खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं| आप से फिर मिलेंगे एक नै जानकारी के साथ| रस तक अपना ख्याल रखिये और हमारे साथ जुड़े रहिये हमारी वेबसाइट के माध्यम से| धन्यवाद|