जीरा क्या है ? जानिये जीरे से जुड़े कुछ फायदे | Jeera Ke Fayde

नमस्कार दोस्तों, कैसे हैं आप सब? दोस्तों आज हम आप से जिस विषय पर बात करने जा रहे हैं वो है जीरा| english में इसे ही Cumin Seeds कहते हैं| दोस्तों जीरा हर घर की kitchen में use किया जाने वाला ऐसा seed है जो ना केवल आपके खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि जीरा हमारी सेहत का hero है| 

अगर हम रोज़ जीरे का सेवन करेंगे तो हमें कई सरे health benefits मिलेंगे जिनके बारे में हम आपसे आगे चर्चा करेंगे| चाहे खिचड़ी हो, दाल हो, रायता हो या कोई सब्जी, जब तक उसमे जीरे का छौंक ना लगे ऐसा लगता है मानो कुछ अधूरा अधूरा सा है| 

कोई भी पकवान जीरे के तड़के के बिना फीका सा लगता है| जीरा को अगर masala king या taste maker कह दिया जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी| आज हम आपको बताने वाले हैं जीरा यानि Cumin Seeds को खाने से होने वाले फायदे के बारे में| जीरा खाने के फायदे के अलावा हम आपको ये भी बताएँगे की जीरा खाने के नुक्सान क्या क्या हो सकते हैं| कई और भी जानकारी आपको मिलेगी जीरा से सम्बंधित बस आप हमारे साथ लास्ट तक जरूर बने रहिये| ये article पसंद आये तो इसे अपने दोस्तों के साथ share करना बिलकुल ना भूलें| चलिए शुरू करते हैं|

जीरा खाने के फायदे : (Benefits of Cumin Seeds)

दोस्तों जीरा एक ऐसा मसाला है जो की अनेक बीमारियों को ठीक करने में औषधि के रूप में काम करता है| आइये अब जानते हैं जीरा के फायदे :-

Jeera khane ke fayde

1. दस्त से आराम :(Relief from diarrhea)

दोस्तों चाहे बच्चे हों या युवा, या फिर बुजुर्ग, कोई भी आजकल अपनी सेहत की और ध्यान ही नहीं दे रहा है| कई बार शाम के समय हम कुछ भी चतुर पुतुर खा लेते हैं और फिर हमें दस्त लग जाते हैं| केवल गर्मी के मौसम में नहीं बल्कि हर मौसम में ऐसा होता है| खाना जब ढंग का नहीं खाएंगे, या फिर समय पर नहीं खाएंगे तो ही दस्त की समस्या पैदा होती है| अगर आप भी दस्त की परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको भी जीरे का regularly सेवन करना चाहिए| इसके लिए आपको करना बस इतना होगा की आप जीरे को अच्छे से भून लें| इसके बाद दही में दाल कर इसे खा लें| आपको दस्त से तुरंत छुटकारा मिल जाएगा| इतना ही नहीं जीरा खाने से हमारी पाचन शक्ति भी बढ़ती है|

2. बच्चों के लिए लाभदायक : (Helpful for Kids) 

दोस्तों हम बड़े तो फिर भी कुछ हद तक जंक फ़ूड खाने से परहेज कर लें लेकिन हम बच्चों को junk food खाने से रोक ही नहीं पाएंगे| खैर कसूर बच्चों का भी नहीं है, जंक फ़ूड जैसे बर्गर, टिक्की, छोले भठूरे आदि खाने में इतने स्वादिष्ट होते हैं की बच्चे क्या कई बार तो बड़े भी इन्हे देख कर ललचा जाते हैं| ऐसे में बच्चों को बहुत साड़ी परेशानी हो जाती है इन जंक फ़ूड को खाने के बाद जैसे की उल्टी होना, गैस बनना, अपच की समस्या भी उन्हें हो जाती है| ऐसी स्थिति में अगर बच्चों को जीरा का सेवन कराया जाए तो उन्हें बहुत जल्द इस problem से रहत मिल सकती है| अगर बच्चों को ये problem हो रही हो तो आप उन्हें सुबह पानी के साथ एक चम्मच जीरा निगलने को कहें| याद रहे बच्चों को सुबह खाली पेट ही जीरा निगलने के लिए देना है|

3. इम्युनिटी को बढाए : (Improves Immunity)

मित्रों, इन दिनों immunity का जितना महेत्वा लोगों को पता चला है वो शायद ही पहले कभी पता चला हो| कोरोना से पहले तक इम्युनिटी के बारे में कोई सोचता भी नहीं था| इम्युनिटी के कमजोर होने पर हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियां घेर लेती हैं जिसमे कोरोना भी अब शामिल हो गया है| अगर आप कोरोना (Covid 19) से बचना चाहते हैं और अपनी इम्युनिटी को strong करना चाहते हैं तो आप आज और अभी से जीरा खाना शुरू कर दीजिए| आप रोज जीरे का पानी पियें आपको जरूर फायदा मिलेगा|

4. वजन घटाने के लिए जीरा : (Cumin Seed for Weight Loss)

आज हर कोई मोटापे से परेशान है| कारण चाहे तनाव हो, एक्सरसाइज न करना हो या कोई और लेकिन जाने अनजाने में लोगों को मोटापे का शिकार होना पड़ रहा है | अगर आपका भी वजन काफी ज्यादा बढ़ गया है और आप उसे काम करने के लिए कई उपाए करके देख चुके हैं| तो आप आज से ही जीरा के पानी का सेवन लगातार करना शुरू कर दीजिए| वजन कम करने के लिए जीरा के पानी को बहुत ही ज्यादा असरदार माना जाता है| खासकर की जब इसमें नीम्बू मिला दिया जाए तो इसका स्वाद और असर दोनों ही बढ़ जाते हैं| अगर आप तीन हफ्ते तक सुबह खाली पेट जीरा के पानी को पिएंगे तो आपका वजन तेजी से काम हो जाएगा|

5. हड्डियों और जोड़ों के दर्द से आराम : (Relief from joint pain)

दोस्तों अगर आपको या आपके बुजुर्ग माता पिता को जोड़ों के दर्द की शिकायत लगातार बानी रहती है तो आप को चाहिए की आप रोजाना किसी ना किसी रूप में जीरा का सेवन करें| यह सूजन को काम करके दर्द से रहत दिलाने का काम करता है| आप चाहें तो जोड़ों के दर्द को ठीक करने के लिए आप जीरे का पानी पियें या फिर जीरे के तेल की मालिश भी आप कर सकते हैं| इससे भी आपका दर्द चुटकियों में गायब हो जाएगा| दोस्तों अगर आपके घुटनों में हमेशा दर्द बना रहता है तो आप रेगुलरली काले जीरा के तेल से मालिश करें| आपके घुटनों का दर्द तुरंत ठीक हो जाएगा|

6. डाइबीटीज़ में असरकारक है जीरा : (Helpful in Diabetes)

जैसा की आप सब जानते ही हैं डाइबीटीज़ एक गंभीर बीमारी है| अगर किसी को डाइबीटीज़ हो जाए तो उसे सारी उम्र तकलीफ झेलनी पड़ती है| इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति कुछ भी बिना सोचे समझे नहीं खा सकते| इन्हे कन्धों, जोड़ों, पैर और पीठ में अक्सर दर्द बना रहता है| अगर आप भी इस बीमारी से परेशान हो चुके हैं तो तुरंत ही जीरा का उपयोग करना शुरू कर दीजिए| जीरा में कुछ ऐसे जरुरी तत्व पाए जाते हैं जो हमारी बॉडी में इन्सुलिन की मात्रा को मेन्टेन रखने मे मदद करते हैं और शुगर लेवल को भी नार्मल रखते हैं|

7. मासिक धर्म में राहत : (Periods Benefit of Cumin Seeds) 

दोस्तों, मासिक धर्म महिलाओं को हर महीने होने वाली प्रक्रिया है| अगर मासिक धर्म ना हो तो महिलाओं को माँ बनने के सुख में रुकावट आ जाती है| यह ऐसी प्रक्रिया है दोस्तों जिसके दौरान महिलाओं को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| मासिक धर्म के समय महिलाओं को पेट में दर्द, ऐंठन और मितली होने लगती है| इससे छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है की रोजाना जीरा का पानी पिएं| इससे उन्हें मासिक दौरान होने वाली हर तकलीफ से तुरंत राहत मिल जाएगी|

8. त्वचा और बालों के लिए जीरा के फायदे : (Jeera Benefits for Skin and hair)

साथियों, जीरा हमारे बालों और स्किन की हेल्थ के लिए भी बहुत ही ज्यादा गुणकारी है| ऐसा इसीलिए है क्यूंकी जीरा में एंटीफंगल और ऐन्टिमाइक्रोबिल गुण पाए जाते हैं| शायद आप में से बहुत ही काम लोग ये जानते होंगे की एंटीफंगल और ऐन्टिमाइक्रोबिल गुण होने के कारन जीरा हमारे बालों की ग्रोथ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है| 

इन्ही गुणों के कारन जीरा स्किन को स्मूथ बनाये रखता है और हमारी स्किन जीरा के लगातार सेवन से और भी ज्यादा निखार जाती है| इससे हमारी त्वचा जवान दिखने लगती है| साथ ही जीरे में विटामिन ए भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो की आँखों की रौशनी को बढ़ाता है|

आइए दोस्तों| अब ये भी जान लेते हैं की जीरा का उपयोग हम किस तरह कर सकते हैं ?

शिलाजीत से जुड़े फायदे जाने।

कैसे करें जीरा का उपयोग : (How to use Cumin Seeds) 

How to use cummin seeds

आप दो से तीन कप पानी लीजिए| अब उसमे एक चम्मच जीरा दाल दीजिए और उबाल लें| जब पानी पीला हो जाये तो गैस बंद कर दें और पानी को छान लें| अब आपको कई हफ़्तों तक लगातार इस पानी का सेवन करना है| इसके अलावा आप जीरा को छौंक के तौर पर  दाल में तड़का लगाने के लिए और सब्जी बनाने के लिए भी इस्तेमाल में ला सकते हैं| जीरा का उपयोग आप चावल में करेंगे तो आपको जीरा राइस जैसा स्वादिष्ट खाना खाने को मिलेगा| साथ ही अगर आप अचार बना रहे हैं चाहे वो आम का हो, नीम्बू का हो या किसी और चीज़ का, किसी भी अचार को बनाते वक्त अगर उसमे आप जीरा मिला देंगे तो उस अचार का स्वाद दुगना हो जाएगा|

जीरा का सेवन करने के नुक्सान (Side effect of Jeera)

  • दोस्तों| जीरा की तासीर गर्म होती है| इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करने से बचना चाहिए|
  • इसके अलावा जीरा का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल काम हो जाता है| यही कारण है की जीरा का इस्तेमाल डाइबीटीज़ के मरीजों को सीमित मात्रा में ही करना चाहिए|
  • अगर आपको जीरा से अलेर्जी है या फिर पहली बार उपयोग कर रहे हैं तो आप इसका सेवन बहुत ही सावधानी से करें| जीरा का आपको केवल सैयमित रूप से ही इस्तेमाल करना चाहिए|

निष्कर्ष : (Conclusion)

तो दोस्तों आज आपने जाना की जीरा का इस्तेमाल करने से हमें कौन-कौन से हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं| इसके साथ ही आपने ये भी जाना की जीरा का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए| जीरा का उपयोग कैसे करें ये भी आपको हमने बताया| ऐसी ही और जानकारियों के लिए बने रहिये हमारी वेबसाइट के साथ|