जायफल के फायदे और नुकसान | Jaayfal Ke Fayde Aur Nuksaan

Hello guys, क्या हाल चाल ? Friends आज हम आपसे बात करने वाले हैं एक बहुत ही interesting topic पर और वो है जायफल| दोस्तों जायफल एक Asian मसाला (spices) है जो की सदाबहार पेड़ों पर फलता है| यह एक बहुत ही लोकप्रिय मसाला है||

इस मसाले को हम नटमेग के नाम से भी जानते हैं| जायफल के फायदे स्वस्थ्य लाभ से लेकर त्वचा (skin) की सुंदरता बढ़ाने तक हैं| आज हम आपको बताएंगे की जायफल के फायदे क्या हैं और जायफल के आपको क्या क्या नुक्सान हो सकते हैं| हमारे साथ last तक बने रहिएगा|

दोस्तों जायफल केवल मसाला ही नहीं है बल्कि एक औषधि (medicine) भी है| जायफल का प्रयोग हम बहुत सी बीमारियों को ठीक करने में कर सकते हैं| जायफल गरम तासीर वाला मसाला है| इसका स्वाद थोड़ा ज्यादा तीखा होता है| 

जायफल का उपयोग खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए भी किया जाता है| हर भारतीय रसोई में जायफल का मसाला पाया जाता है| जायफल के फायदे जान्ने के बाद आप यकीनन जायफल को अपनी डेली रूटीन के खाने में शामिल करेंगे|

चलिए आपको डिटेल में समझाते हैं की जायफल के फायदे क्या हैं ?

जायफल के फायदे (Benefits of Nutmeg)

Jayfal ke fayde

1. दिमाग को करता है तेज़ :

दोस्तों जायफल बच्चों के दिमाग को तेज़ करने के लिए रामबाण का काम करता है| अगर आप भी चाहते हैं की आपके बच्चे की याददाश्त को तेज़ करने में मदद करता है| जब आप अपने बच्चों को जायफल का सेवन करवाते हैं तो उनकी दिमाग की नसें उत्तेजित हो जाती हैं| जायफल के सेवन से बच्चे की याददाश्त क्षमता (remembering power) काफी अधिक बढ़ जाती है|

वो किसी भी चीज़ को आसानी से याद कर सकते हैं| यह बच्चों की एकाग्रता (concentration) और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को भी बढ़ाता है| इसके साथ ही जायफल उन enzymes  को रोकता है जो alzheimer जैसे रोग पैदा करता है| अगर आप भी अपने बच्चों के दिमाग को तेज़ करना चाहते हैं तो आप एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी जायफल पाउडर मिलाएं| इसे रात को सोने से पहले रोज़ाना पिएं| इससे आपका दिमाग चुस्त और तंदुरुस्त रहेगा|

2. अनिद्रा को करे दूर : (Beneficial in insomnia)

दोस्तों अगर आप रात को भरपूर नींद नहीं ले पा रहे हैं या आपको सोने में कठिनाई महसूस हो रही है तो आप जायफल का इस्तेमाल करें| इसके सेवन से आपको अच्छी और गहरी नींद आएगी| जायफल के शामक और शांत गन प्राकृतिक नींद लाने में मदद करते हैं| 

जायफल में magnesium की मात्रा अधिक होती है जो तंत्रिका तनाव को कम करने में मदद करता है| इसके लिए आपको एक गिलास गर्म दूध लेना है| उसमे एक चम्मच जायफल पाउडर मिला लें| रात को सोने से पहले इसका सेवन करें| अगर आप लगातार कई दिनों तक इसका सेवन करेंगे तो आपकी नींद की समस्या (problem of insomnia) दूर हो जाएगी और आप स्वस्थ महसूस करने लगेंगे| आप चाहें तो दो चम्मच जैतून तेल (Olive Oil) में दो बूँद जायफल का तेल (nutmeg Oil) मिला लें | फिर उससे अपने माथे की मालिश करें| ऐसा करने से भी आपको अच्छी और गहरी नींद आ जाएगी|

3. जोड़ों के दर्द में फायदेमंद :

दोस्तों, जायफल के तेल में कई ऐसे गुण होते हैं जो जोड़ों और मांसपेशियों के लिए लाभकारी होते हैं| जायफल के तेल में एंटीइन्फ्लामेट्री गुण भी पाए जाते हैं जो जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को दूर करने में मदद करता है| आप नारियल या जैतून के तेल में थोड़ी सी मात्रा जायफल के तेल की मिला लीजिए|

अब इस मिश्रण को जिस स्थान पर आपको दर्द है उस स्थान पर लगाकर हल्की मालिश दिन में दो बार करें| ऐसा लगातार करने से आपको दर्द से छुटकारा मिल जायेगा| इसके अलावा भोजन के समय उसमे थोड़ी सी मात्रा जायफल के तेल की मिलाकर आप सूजन और इससे सम्बंधित होने वाले गंभीर दर्द को जल्दी ही दूर कर सकते हैं|

4. चेहरे को सुन्दर बनाता है : 

जैसा की आप सब जानते हैं कि हर कोई अपने चेहरे को सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करता है| इतना ही नहीं, इसके लिए कई सारे रासायनिक उत्पादों का भी उपयोग करता है| कई बार इसके दुष्परिणाम भी देखने को मिलते हैं| 

शायद ही आप ये जानते हों की जायफल के फायदे त्वचा को स्वस्थ रखने में भी कारगर साबित होते हैं| अगर आप कील मुहांसों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो भी आप जायफल का उपयोग कर सकते हैं| जायफल में भरपूर मात्रा में antioxidants मौजूद होते हैं जो आपकी skin को मुहांसों से लड़ने में मदद करते हैं|

आप जायफल और शहद की बराबर मात्रा लें और इसका पेस्ट बनाकर जिस स्थान पर आपको मुहांसे हों वहां पर लगा लें| इस पेस्ट को आप 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर साफ़ पानी से धो लें| ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करने से आपके मुहांसे दूर करने में मदद करेगा|

इसके अलावा आप एक चम्मच कच्चे दूध में एक चम्मच का चौथा हिस्सा मिलकर मुहांसों पर लगाएं और आधे घंटे बाद इसे गर्म पानी से धो लें| इस प्रक्रिया को प्रतिदिन करें| यह आपकी चेहरे में निखार लाने में भी मदद करता है|

5. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद : (Helps in Digestion)

Friends, पाचन तंत्र (Digestion) के लिए जायफल के फायदों को झुठलाया नहीं जा सकता| सामान्य मिचली, उल्टी, भोजन न पचना, गैस और दस्त आदि की समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ यह chrome disease जिसे आंत में अवरोध के रूप में जाना जाता है, के लक्षणों को भी कम करने में मदद करता है| 

जायफल के आवश्यक तेल पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करते हैं| यह गैस्ट्रिक और आँतों के स्त्राव को बढ़ाने में मदद करता है| जायफल का पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में इस्तेमाल कैसे करना है चलिए हम बताते हैं| अगर आपको भी पाचन सम्बन्धी कोई समस्या है तो आप जो भी पेय पदार्थ जैसे सूप आदि का सेवन करें उसमें एक चुटकी जायफल का चूर्ण मिलाएं और इसका सेवन करें| इससे आपको सभी प्रकार की पाचन सम्बन्धी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी|

तो दोस्तों ये थे जायफल से होने वाले फायदे| आइये अब हम आपको बताते हैं कि जायफल का प्रयोग करने से आपको क्या नुकसान झेलना पड़ सकता है|

जायफल के नुकसान (Side Effects of Nutmeg)

जायफल का प्रयोग अगर आप 30 ग्राम से ज्यादा करेंगे तो आपके लिए ये जहरीला भी हो सकता है| जो आपके लिए दोहरी दृष्टि और आवेद पैदा कर सकते हैं| इसके अलावा अधिक मात्रा में जायफल का सेवन करने पर कुछ लोगों को बहुत अधिक प्यास लगना, चक्कर आना आदि समस्या हो सकती हैं|

इसके अलावा ज्यादा जायफल का सेवन करने से आपको मितली, उल्टी और छाती में दर्द की शिकायत भी हो सकती है| आपका मुँह भी सूख सकता है| जायफल का ज्यादा उपयोग करने से आपको क्रोन रोग और दिल के दौरे का खतरा भी रहता है| 

इसके अतिरिक्त गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को जायफल का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए| गर्भवती महिलाओं में यह गर्भपात या जन्म दोष का कारण बन सकता है|

दालचीनी के फायदे जानने के लिए ये भी देखे -: दालचीनी

निष्कर्ष : (Conclusion)

तो दोस्तों आज आपने जाना की जायफल का उपयोग करना आपके लिए किस प्रकार लाभदायक है| जायफल का प्रयोग करने के नुकसान के बारे में भी हमने आपको विस्तार से बताया| उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी |