धनिया से जुड़े फायदे और नुकसान |Dhaniya Se Jude Fayde Aur Nuksaan

नमस्कार दोस्तों। हमारी website पर आपका हम स्वागत करते हैं। आज हम आपको धनिया के बारे में पूरी जानकारी देंगे। जैसा कि आप सब जानते हैं, धनिया हर मौसम में मिलता है चाहे सर्दी हो या गर्मी। खाना serve करते समय garnishing के लिए हरि धनिया का ही प्रयोग किया जाता है।

जब भी किसी खाने में धनिया डाल दिया जाता है उसका स्वाद दुगना हो जाता है। तो आज हम आपको बताने वाले हैं धनिया (coriander) का use करने के फायदे क्या हैं। धनिया आप कैसे use कर सकते हैं। धनिया के बीज खाने के फायदे भी हम आपको बताएंगे। साथ ही साथ हम आपको ये भी बताएंगे कि धनिया से आपको क्या नुकसान हो सकता है। तो हमारे साथ अंत तक बने रहिए।

वैसे तो धनिए का सेवन करने से हमारी बहुत सी बीमारियां ठीक हो जाती हैं। लेकिन आज हम आपको इसके कुछ खास फायदों के बारे में बताएंगे जो आप शायद नहीं जानते होंगे।

धनिया के फायदे: (Benefits of Coriander)

Dhaniya ke fayde
  1. पेट की समस्या: दोस्तों, आप में से बहुत से ऐसे लोग होंगे जो किसी न किसी प्रकार पेट की समस्या से जूझ रहे होंगे। अगर आप भी उनमें से हैं जो महंगी दवाओं के भरोसे पेट की समस्या को दूर करने की सोच रहे हैं तो आप आज ही अपनी इस आदत को छोड़ दीजिए और धनिए का प्रयोग करना शुरू कर दीजिए। 

धनिया पेट की समस्या के लिए रामबाण है। इसके लिए आप दो कप पानी में जीरा और धनिया डालकर इसमें सौंफ और चाय की पत्ति मिला लें। अब इसे दो मिनट के लिए गैस पर उबाल लें। अब इसमें आप चाहें तो अदरक और चीनी को भी आप मिला सकते हैं।

फिर आप इसका सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके पेट की कोई भी समस्या हो बहुत जल्द दूर हो जाएगी। दोस्तों, अगर आप धनिया का सेवन करते हैं तो आपको पाचन संबंधित समस्याओं से भी काफी ज़्यादा राहत मिलती है। साथ ही गले में होने वाली समस्याएं भी छू मंतर हो जाती हैं।

2. आंखों की समस्या: दोस्तों, धनिया आंखों में होने वाली जलन को दूर करने में भी बहुत ही ज़्यादा मददगार साबित होता है। बस आपको धनिया के चूर्ण का इस्तेमाल करना होगा। चूर्ण को तैयार करने के लिए आप मिश्री, धनिया के बीज, सौंफ को अच्छी तरह से मिक्सी में पीसकर इसका सेवन करें। 

ध्यान रहे कि आपको इस चूर्ण का सेवन भोजन करने के कुछ देर बाद ही करना है। न केवल आंखें, बल्कि हाथ पैरों की जलन से भी आप छुटकारा पा सकते हैं।

3. मधुमेह में राहत: Friends, अगर आप diabetes की समस्या से काफी अधिक परेशान हैं और महंगी दवाइयों का सेवन करने के बाद भी आप ठीक नहीं हो पा रहे हैं। तो आप आज ही धनिया का सेवन करना शुरू कर दीजिए। आपकी मधुमेह की समस्या जड़ से खत्म होनी शुरू हो जाएगी। कुछ ही हफ्तों तक धनिया का सेवन करके आप मधुमेह से राहत पा सकते हैं।

4. पेशाब को साफ करना: अगर आपका पेशाब बहुत ही ज़्यादा पीला होता है तो आपको करना बस इतना है कि सूखे धनिए को पीसकर इसे एक गिलास पानी में मिला लीजिए। इसके बाद आप इसे 5 से 7 मिनट तक उबाल लें और फिर ठंडा होने पर इसका सेवन करें।

5. लू की समस्या: जैसा कि आप सब जानते ही हैं गर्मियों में लू लग जाने पर हमें कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लू से बचाने के लिए भी धनिया का सेवन करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। इसके लिए आप हरे धनिया को पीस लें और उसका रस निकाल लें। 

इसके बाद उसमें चीनी डालकर इसका सेवन करें। आपको लू से जल्द ही छुटकारा मिल सकता है। इसका daily सेवन करने से आपको सर्दी-जुकाम से भी राहत मिलती है। साथ ही गर्मी के कारण आने वाले चक्कर या बेचैनी से भी आप बच सकते हैं। इसके लिए आप एक मिट्टी के बरतन में धनिया को भिगो लें। अब इसमें मिश्री मिलाकर इसका सेवन करें।

6. पथरी का इलाज: दोस्तों, हरा धनिया पथरी के इलाज के लिए भी रामबाण की तरह काम करता है। अगर आपको लंबे समय से पथरी है और आप उससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप धनिया के पत्तों को उबाल कर, छान कर उसका सेवन सुबह खाली पेट करें। 

अगर आप डेली धनिया के पत्तों के पानी का सेवन करेंगे तो आपको बहुत जल्द पथरी की समस्या से राहत मिल सकती है। क्योंकि ऐसा करने से पेट की पथरी यूरीन के माध्यम से बाहर निकल जाती है।

7. आंखों की समस्या: अगर आपकी आंखों से लगातार पानी गिरता रहता है तो आप हरे धनिया के पत्तों को पीस कर उसका पानी निकाल लें और उसे मोटे कपड़े में छान लें। फिर उस पानी को किसी शीशी में डालकर रख लें। इस पानी की दो-दो बूंद अपनी आंखों में डालने से आपको चमत्कारी परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आपकी आंखों से पानी निकलना बंद हो जाएगा।

8. मुंह के घाव: दोस्तों, अगर आप चाहते हैं कि आपको मुंह के घावों से जल्दी ही राहत मिले तो आप regularly धनिया का सेवन करना शुरू कर दें। क्योंकि धनिया में जो antiseptic गुण होता है वो मुंह के घावों को जल्द ही भर देता है।

9. बाल झड़ने से रोकता है: दोस्तों, धनिया हमारे बालों को झड़ने से रोकने का काम भी करता है। अगर आपको भी बाल झड़ने की समस्या है तो आप धनिया का रस निकाल लें। इसके बाद इसे अपने सिर पर लगाइए और थोड़ी देर बाद सिर को धो लीजिए। आप देखेंगे कि बहुत ही जल्द आपके बाल झड़ना बंद हो जाएंगे।

10. नींद की समस्या: अगर आपको किसी भी कारण से नींद न आने की प्राॅबलम है तो उसका साॅल्यूशन है धनिया। जी हां, अगर आप इस बीमारी से छुटकारा चाहते हैं तो धनिया में मिश्री को मिला लें। अब इसकी चटनी बना लें। इसका सेवन आपको दिन में करीब दो बार तो करना आवश्यक है। आप देखेंगे कि आपको अच्छी और गहरी नींद आने लगेगी।

11. पेट में गर्मी: अगर किसी को पेट में गर्मी की शिकायत है तो वो भी धनिया के सेवन से दूर हो सकती है। साथ ही दस्त लगने पर भी आप धनिया का प्रयोग कर सकते हैं। आपको करना बस इतना है कि 50 ग्राम धनिया को पीस लें। अब इसे छाछ या फिर पानी में मिलाकर सेवन करें। इससे आपको दस्त में तुरंत आराम मिलेगा।

12. नर्वस सिस्टम: फ्रेंड्स। अगर आप धनिया की पत्तियों को खाते हैं तो आपका नर्वस सिस्टम भी ठीक रहता है। 

13. एल्ज़िमर: अगर आप लगातार धनिया का सेवन करते हैं तो आपकी एल्ज़िमर की समस्या भी बहुत जल्द दूर हो जाती है।

कैसे करें धनिया का सेवन: (how to use coriander)

चलिए दोस्तों अब हम आपको बताते हैं कि धनिया का सेवन कैसे किया जाता है। आप धनिया की चाय भी बना सकते हैं। इसके लिए आप 5 चम्मच कटा हुआ धनिया एक लीटर पानी में डाल लें। अब इसे 20 मिनट तक उबलने दें।

अब इसमें नींबू डालें और पानी को छानकर उसका सेवन करें। धनिया की चाय पीने से आपका weight loss जल्दी हो जाता है। मोटापा कम करने के साथ ही ये आपके गुर्दे से संबंधित बीमारियों को भी ठीक करती है। एक महीने में आपको केवल एक हफ्ते के लिए ही ये चाय पीनी है। ध्यान रहे कि 1 liter से ज़्यादा अगर आप धनिया की चाय पीते हैं तो ये आपके लिए नुकसानदायाक हो सकता है।

अगले महीने आप फिर से एक हफ्ते के लिए धनिया की चाय का प्रयोग कर सकते हैं। धनिया की चाय आपकी पाचन क्षमता को boost करती है। इसके साथ ही ये आपकी immunity को भी बूस्ट करता है। इसके कारण आप छोटी-मोटी बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

चुकंदर के फायदे जाने।

धनिया के नुकसान: (Side effects of coriander)

दोस्तों, धनिया के अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको एलर्जी की शिकायत हो सकती है। आपकी स्किन की सन बर्न होने की संभावना तब बढ़ जाती है जब आप धनिया का अधिक मात्रा में यूज़ करते हैं। अगर सन बर्न ज़्यादा दिनों तक होता रहे तो ये स्किन कैंसर का कारण भी बन सकती है। गर्भवति महिलाओं को धनिया का सेवन नहीं करना चाहिए।

निष्कर्ष: (conclusion)

तो friends, आज आपने जाना कि धनिया के हमें कौन-कौन से लाभ मिल सकते हैं। साथ ही आपने धनिया के नुकसान के बारे में भी जानकारी ली। मिलते हैं एक और नई जानकारी के साथ। तब तक के लिए, नमस्कार।