चुकंदर क्या है और इससे जुड़े फायदे और नुकसान|Chukander Ke Fayde Aur Nuksaan

नमस्कार दोस्तों| हमारी website पर हम आपका स्वागत करते हैं| दोस्तों गुणवत्ता वाले फलों की अगर बात की जाए और चुकंदर का उसमें जिक्र ना हो ऐसा कैसे हो सकता है| कुदरत ने हमें चुकंदर के रूप में एक बहुत ही चमत्कारी फल दिया है| चुकंदर का सेवन करने से हमें कई सारे स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं|

चुकंदर ऐसा फल है जो हर हिन्दुस्तानी घर में kitchen की शोभा बढ़ता है| इतना ही नहीं, चुकंदर के फायदे अगर चाहिए तो उसे हम जूस के तौर पर, या फिर सलाद के रूप में खा सकते हैं| माना की चुकंदर का स्वाद थोड़ा कड़वा (Bitter) होता है लेकिन दोस्तों चुकंदर हमें बहुत सारे फायदे पहुंचाता है|

आज हम आपको बताने वाले हैं चुकंदर से हमारे शरीर को होने वाले जबरदस्त फायदों के बारे में| चुकंदर विभिन्न बीमारियों से लड़ने के लिए रामबाण का काम करता है| चुकंदर के बहुत से ऐसे फायदे हैं जिनके बारे में शायद ही आपको पहले पता हो| दोस्तों, चुकंदर के फायदे जानने के लिए हमारे इस article को last तक जरूर पढ़िएगा और अपने दोस्तों के साथ भी जरूर share करिएगा | चलिए शुरू करते हैं|

चुकंदर के फायदे (Chukandar ke fayde in hindi)

Chukandar ke fayde
  1. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद (diabetes me chukandar ke fayde in hindi) : दोस्तों डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो बहुत ही गंभीर है| अगर किसी को डायबिटीज हो जाती है तो वो सारी जिंदगी परेशान रहता है| डायबिटीज के रोगी के लिए चुकंदर किसी वरदान से कम नहीं है| चुकंदर में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हमारी बॉडी में मौजूद sugar level को maintain करने में मदद करता है|

अगर diabetes का मरीज Beetroot यानी चुकंदर का सेवन करेंगे तो उसका blood purify हो जाएगा| चुकंदर का सेवन करने से body में blood circulation सामान्य रहता है और hemoglobin भी बढ़ जाता है| मधुमेह के रोगी चुकंदर को सब्जी (chukandar ki sabji kaise banti hai) के रूप में सेवन करेंगे तो लाभदायक रहेगा|

2. चुकंदर स्किन के लिए है फायदेमंद(Skin ke liye chukandar ke fayde in hindi) : दोस्तों, हर कोई चाहता है की उनकी स्किन ग्लो करती रहे और मुलायम स्किन हो| अगर किसी की skin ruff हो जाती है तो उसकी personality पर ये बुरा प्रभाव डालता है| जो लोग अपनी skin के Glow को बरकरार रखना चाहते हैं और जवान दिखना चाहते हैं उन लोगों को चुकंदर को अपनी diet में शामिल जरूर करना चाहिए| रोज चुकंदर का किसी न किसी रूप में सेवन करना चाहिए|

इसके अलावा आप एक और काम भी कर सकते हैं कि सबसे पहले तो चुकंदर को उबाल लें और फिर इसे मसल लें| अब इस लेप को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाइए और तीस मिनट तक ऐसे ही रहने दीजिए| इसके बाद आप अपने चेहरे और गर्दन को ठंडे पानी से धो लें|

लगातार कई हफ़्तों तक ऐसा करने से आपके चेहरे पर एक अलग ही glow दिखने लगेगा| आप चाहें तो एक और काम कर सकते हैं| आप चुकंदर की कुछ slices लीजिए और उसके साथ दो चम्मच दलिया को mixer में अच्छे से पीस लीजिए|

अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा कर रखिए| अब आपके चेहरे पर जो मास्क बन गया होगा उसे धीरे धीरे उतार कर चेहरे को अच्छे से धो लें| आपकी skin बहुत ही soft और गुलाबी हो जाएगी|

3. डैंड्रफ हटाने में कारगर (Helpful in removing dandruff) : Friends| शायद आप में से बहुत से ऐसे लोग होंगे जो डैंड्रफ से परेशान होंगे| डैंड्रफ fevicol की तरह होता है| एक बार हमारे बालों में डैंड्रफ आ जाए तो फिर जाने का नाम ही नहीं लेता|

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते| महंगे शैम्पू और साबुन यूज़ करते हैं| इसके अलावा कई प्रकार के दादी के नुस्खे भी आज़माते हैं लेकिन फायदा निल बटा सन्नाटा| अगर आप भी डैंड्रफ से तुरंत छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज ही चुकंदर का प्रयोग कीजिए|

चुकंदर के रस के साथ सिरका मिला लें| अब इसे अपने बालों पर थोड़ी देर के लिए लगा रहने दें और फिर इसके चमत्कारी परिणाम आप खुद ही देख सकते हैं| इसका इस्तेमाल करने से आपकी डैंड्रफ की समस्या बहुत जल्दी ही दूर हो जाएगी|

इतना ही नहीं दोस्तों, चुकंदर आपके सिर की खुजली (itching in scalp) को हटाने का काम करती है| चुकंदर में मौजूद सिलिका आपके सिर को नमी देती है जिससे खुजली और डैंड्रफ दोनों problem दूर हो जाती है|

4. एनीमिया से दिलाए छुटकारा (Beneficial in Anemia) : Friends| आप में से ऐसे भी कई लोग होंगे जो की एनीमिया से पीड़ित होंगे| एनीमिया एक बहुत ही गंभीर बीमारी है| जिस व्यक्ति को anemia हो जाता है उसके शरीर में खून की कमी हो जाती है| 

बहुत से ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से व्यक्ति एनीमिया का शिकार हो जाता है| एनीमिया तब भी हो सकता है अगर आपका कोई खतरनाक accident हो जाए और उसमे आपका बहुत सारा रक्त बह जाए| या कई बार ये प्रॉब्लम जेनेटिक भी हो सकती है| Anemia हो जाने पर व्यक्ति को कई सारी सावधानियां (precautions) रखनी पड़ती हैं|

अगर आपको भी एनीमिया की problem है तो आप आज ही beetroot यानी चुकंदर का सेवन करना शुरू कर दीजिए| चुकंदर का सेवन करने से एनीमिया के मरीजों को तुरंत राहत मिल जाती है| बीटरूट का use करने से आपकी body के tissue को oxygen मिलता है|

अगर हम अपने शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाना चाहते हैं तो हमें निरंतर चुकंदर का किसी ना किसी रूप में इस्तेमाल करते रहना चाहिए| दोस्तों, चुकंदर में प्रचुर मात्रा में आयरन के तत्त्व पाए जाते हैं जो body में आर बी सी यानी Red Blood Cells को बढ़ाने में मदद करते हैं|

चुकंदर खाने से खून की कमी की शिकायत दूर हो जाती है| एनीमिया के मरीजों के लिए ये एक प्राकृतिक उपचार है| आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी, हर्रे लगे न फिटकरी रंग चोखा चोखा| यानि चुकंदर खाने से आपको फायदा भी हो गया और कोई ज्यादा लागत भी नहीं लगी|

5. इम्यूनिटी बूस्टर (Immunity Booster) :  जैसा की आप सब जानते हैं की आज के समय में इम्यूनिटी पर ध्यान देना कितना ज्यादा जरूरी है| जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है उन्हें कई सारी बीमारियां घेर लेती हैं| यहां तक की कमजोर इम्यूनिटी वाले व्यक्ति को तुरंत ही कोरोना अपनी चपेट में ले लेता है|

जिन लोगों ने कोरोना से अपनों को खोया है उनका दर्द वही समझ सकते हैं| इसलिए लापरवाही करके मौत को गले लगाने से बेहतर है की हम अपनी इम्यूनिटी को strong रखें| इसका सबसे आसान तरीका है की आप daily चुकंदर खाएं| ऐसा करने से बहुत जल्दी आपकी immunity strong हो जाएगी|

6. दिमाग के लिए फायदेमंद है चुकंदर (chukandar benefit for brain in hindi) : दोस्तों जब हमारे brain में oxygen की मात्रा कम हो जाती है तो हमारा दिमाग proper functioning नहीं कर पाता है| क्योंकि दिमाग तक सही ढंग से blood पहुंच नहीं पाता है| इसके कारण बहुत बार ऐसा होता है कि हम कुछ भी याद नहीं रख पाते| सब कुछ भूल जाते हैं| अगर आपको भी भूलने की बीमारी है तो आप रोज चुकंदर का सेवन करें| इसके सेवन से आपके brain को पर्याप्त मात्रा में oxygen मिलेगी और ब्रेन सही तरीके से वर्क करेगा| चुकंदर में प्रचुर मात्रा में nitrates होते हैं जो हमारी याददाश्त को बढ़ाते हैं| साथ ही चुकंदर का प्रयोग करने से पागलपन के दौरे से भी छुटकारा बहुत जल्द मिल जाता है|

7. प्रेगनेंसी में फायदेमंद है चुकंदर (pregnant mahilao ke liye chukandar ke fayde in hindi) : फ्रेंड्स | चुकंदर का प्रयोग वैसे तो सभी के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसका उपयोग pregnant women को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाता है| अगर एक गर्भवती महिला daily अपनी diet में चुकंदर के रस का सेवन करें तो उनके शरीर में hemoglobin की मात्रा और अधिक बढ़ जाएगी|

चुकंदर का रस गर्भावस्था के दौरान पीने से प्रेग्नेंट वीमेन को iron की कमी नहीं होगी| साथ ही उन्हें एनीमिया होने का ख़तरा भी नहीं रहता है| चुकंदर का सेवन अगर प्रेग्नेंट वीमेन करती है तो उनके शरीर में बहुत सारे पोषक तत्व (Nutrients) पहुंच जाते हैं जो गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए जरुरी होते हैं|

8. चुकंदर रखे दिल का ख़याल (Heart benefits of chukandar) : दोस्तों, आज कल की बिजी life से थोड़ा टाइम निकालिए और अपने heart की ओर भी ध्यान दीजिए| दिल हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होता है| अगर हमारा दिल धड़कना (heart beat) बंद हो जाए तो हमारी मौत हो जाती है|

इसलिए दिल का ख़याल रखना हमारे लिए बहुत जरूरी है| दोस्तों जब हम बहुत ज्यादा स्ट्रेस ले लेते हैं या धूम्रपान करते हैं तो इसका बुरा असर पड़ता है| हमें हार्ट अटैक (Heart Attack) तक हो सकता है| इससे बचने के लिए आपको लगातार चुकंदर का सेवन करना चाहिए|

अगर आप daily चुकंदर का जूस पीते हैं तो आपको हाइपरटेंशन का ख़तरा नहीं रहेगा और साथ ही रक्त संचार यानी Blood Flow भी अच्छे से होगा|

9. चुकंदर पीरियड्स में भी लाभदायक (Beetroot Benefits in Periods) : दोस्तों, पीरियड्स का समय महिलाओं के लिए काफी कष्टदायक होता है| इस दौरान महिलाओं के शरीर से काफी मात्रा में खून निकलता है| ऐसे में उनकी बॉडी में खून की कमी हो जाती है| अगर महिलाएं periods के दौरान चुकंदर के juice का सेवन करेंगी तो उन्हें खून की कमी नहीं होगी|

चलिए दोस्तों अब आपको बताते हैं कि चुकंदर की तासीर कैसी होती है ?

अलसी से जुडी जानकारी प्राप्त करे।

चुकंदर की तासीर (Nature of Chukandar)

चुकंदर की तासीर ठंडी होती है| चुकंदर आपको सर्दियों में ही मिलेगा|

चुकंदर कब खाना चाहिए ? (Right time to eat Beetroot)

चुकंदर खाने के लिए कोई निश्चित समय नहीं है| यह किसी भी वक्त खाया जा सकता है|

चुकंदर खाने के तरीके (Ways to eat Chukandar)

Chukandar khane ke tarike

Friends| चुकंदर आप अलग-अलग तरीकों से खा सकते हैं| आप चाहें तो चुकंदर को कच्चा भी खा सकते हैं जैसे भोजन के वक़्त सलाद (salad) के रूप में आप इसका प्रयोग कर सकते हैं| अगर आपको चुकंदर का taste थोड़ा कड़वा (bitter) लगता है तो आप चुकंदर के ऊपर थोड़ा सा नीम्बू डाल लें और तब इसका सेवन कर सकते हैं| 

या फिर आप चाहें तो चुकंदर का अचार भी बना सकते हैं| शायद आप में से बहुत काम लोग ये बात जानते होंगे की चुकंदर का अचार केरल में सबसे ज्यादा पसंद किया और बनाया जाता है| इसका स्वाद बहुत ही मीठा होता है| दोस्तों आप चुकंदर को उबाल कर भी खा सकते हैं| 

चुकंदर को आप करीब 30 मिनट तक उबालें| तब तक इसे उबालें जब तक इसकी परत अलग नहीं हो जाती| उबल जाने के बाद इसे ठन्डे पानी में दाल लें और फिर खाएं| आप चुकंदर का इस्तेमाल मीठे के तौर पर भी कर सकते हैं| चुकंदर का इस्तेमाल करके आप लड्डू, हलवा आदि बना सकते हैं जिसका स्वाद लाजवाब होता है|

चलिए दोस्तों अभी तक आपने जाने चुकंदर के फायदे| अब हम आपको बताने वाले हैं कि चुकंदर का सेवन करने से क्या नुकसान हो सकते हैं|

चुकंदर के नुकसान (Chukandar ke nuksan in hindi) :

  • हेमोक्रोमैटोसिस के मरीजों के लिए चुकंदर का सेवन करना हानिकारक हो सकता है| क्योंकि चुकंदर में प्रचुर मात्रा में iron और copper होता है जो इस रोग से पीड़ित मरीजों के लिए अच्छा नहीं होता| 
  • लो ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को कम मात्रा में चुकंदर का सेवन करना चाहिए|
  • अगर आपने ज्यादा मात्रा में चुकंदर का सेवन कर लिया तो आपको diarrhoea और मतली की समस्या भी हो सकती है|
  • जो व्यक्ति किडनी की बीमारी से पीड़ित है उन्हें चुकंदर का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए|
  • ज्यादा मात्रा में चुकंदर खाने से teamuria नामक बीमारी का ख़तरा भी बढ़ जाता है| इस बीमारी में मरीज के यूरीन का रंग गुलाबी हो जाता है|

निष्कर्ष (Conclusion) :

तो दोस्तों आज आप ने इस आर्टिकल में जाना की चुकंदर का सेवन करने से आपको क्या क्या फायदे हो सकते हैं| साथ ही आप ने चुकंदर की तासीर और इसके सेवन के सही समय के बारे में भी जाना| हमने आपको ये भी बताया कि चुकंदर का सेवन करने का सही तरीका क्या है| 

इसके अलावा हमने आपको चुकंदर के नुकसान के बारे में भी जानकारी दी| इसी तरह की और भी जानकारी पाने के लिए बने रहिये हमारे साथ|