Bharat Ki Sabse Badi Nadi Ke Baare Me Jaaniye

आज हम बात करेंगे Bharat Ki Sabse Badi Nadi के बारे में| आप में से कुछ लोग ये जानते होंगे की भारत की सबसे लंबी नदी कौन-सी है| लेकिन वो लोग जिन्हें Bharat Ki Sabse Badi Nadi के बारे में नहीं पता है उन्हें हम इस सवाल का जवाब आज इस article में देंगे|

सबसे पहले ये जान लीजिए की नदियों का हमारे जीवन में क्या महत्व है|

नदियों का जीवन में महत्व

जैसा की आप सब जानते हैं| भारत एक कृषि प्रधान देश है| कृषि करने के लिए जल की आवश्यकता होती है| यही आवश्यकता पूरी करती हैं नदियां| इतना ही नहीं, मछुआरों का तो सारा जीवन इन नदियों के सहारे ही गुजरता है|

इसी में मछली पालन करते हैं जिससे उनका पेट पलता है| नदियों को इस खूबसूरत प्रकृति का एक महत्वपूर्ण अंग भी माना जाता है| इसके अलावा नदियों का धार्मिक महत्व भी है| नदियों से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है|

भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है| जिस प्रकार यहां की संस्कृति में विविधता है, बोलचाल में विविधता है ठीक उसी प्रकार नदियों में भी विविधता पाई जाती है| यहां अलग-अलग नदियां बहती हैं जिनमें गंगा, ब्रह्मपुत्र, सिंधु, रावी, यमुना, सरस्वती आदि नदियां भारत देश में बहती हैं| कुल मिलाकर भारत में 200 नदियां बहती हैं|

Bharat Ki Sabse Badi Nadi

ये तो हमने बता दिया की भारत में अलग अलग नदियां बहती हैं| लेकिन सवाल ये उठता है की इनमें से आखिर कौन-सी नदी Bharat Ki Sabse Badi Nadi मानी जा सकती है| हम आपको कुछ प्रमुख नदियों के बारे में बताएंगे जिन्हें भारत में सबसे लम्बी नदी का दर्जा मिला हुआ है| इतना ही नहीं दोस्तों, उन नदियों का धार्मिक महत्व भी है|

गंगा नदी :

Ganga Nadi

किन देशों में बहती है गंगा नदी : भारत, नेपाल और बांग्लादेश

गंगा नदी की ऊंचाई : 3892 मीटर (12769 फीट)

गंगा की उपनदियां : महाकाली, करनाली, गंडक, कोसी, सरयू, सोन नदी, यमुना और महानंदा

गंगा का उद्गम स्थल : उत्तराखंड के गंगोत्री ग्लेशियर

गंगा का विलय : देवप्रयाग के अलकनंदा नदी में

गंगा की कुल लम्बाई : 2510 किलोमीटर

गंगा कहां जाकर मिलती है : बंगाल की खाड़ी में

किन राज्यों में बहती है गंगा : उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड

गंगा मैया से सम्बन्धित त्यौहार : गंगा दशहरा

गंगा मां के अन्य नाम : जानवी, शिवाया, पंडिता, मुख्या, उत्तर वाहिनी, हुगली, मंदाकिनी, त्रिपथगा, दुर्गाय और भागीरथी गंगा मां के नाम हैं|

गंगा नदी की गहराई : गंगा नदी की कुल गहराई की अगर बात की जाए तो वो है करीब 33 मीटर| कुछ लोग इसकी गहराई 31 मीटर यानी 100 फीट भी बताते हैं|

गंगा नदी पर बना बांध : फरक्का बांध (पश्चिम बंगाल में बना एक बांध जो 1974-75 में बनाया गया था), टिहरी बांध (यह उत्तराखंड में स्थित है और भागीरथी नदी पर बना हुआ है| इसे 1978 में बनाना शुरू किया गया था लेकिन ये 2006 में बनकर तैयार हुआ था|), भीमगोडा बांध (हरिद्वार में बना यह बांध गंगा नदी पर स्थित है| इस बांध को अंग्रेजों ने सन 1840 में बनवाया था जो की गंगा के जल प्रवाह के लिए घातक साबित हुआ|)

Bharat Ki Sabse Badi Nadi की जानकारी आज इस article में आपको मिलने वाली है| इस article को जरूर शेयर कीजिए ताकि औरों को भी पता लग सके की भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी कहलाती है|

ब्रह्मपुत्र नदी :

Brahmaputra Nadi

ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम स्थल : कैलाश पर्वत के निकट हिमालय के उत्तर में तिब्बत के पुरंग जिले में स्थित जो मानसरोवर झील है वहां से ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम होता है| आम तौर पर नदियों के नाम स्त्रीलिंग होते हैं लेकिन ये पहली ऐसी नदी है जिसका नाम पुलिंग है|

किन देशों में बहती है ब्रह्मपुत्र नदी : ब्रह्मपुत्र नदी तीन देशों से होकर प्रवाहित होती है जिनमें सबसे पहले आता है चाइना, फिर भारत और उसके बाद बांग्लादेश|

ब्रह्मपुत्र नदी के अन्य नाम : तिब्बत में सांगपो, अरुणाचल प्रदेश में दिहंग, असम घाटी में इसे ब्रह्मपुत्र नदी कहते हैं तथा बांग्लादेश में इसे जमुना नदी के नाम से जाना जाता है|

किस ओर बहती है ब्रह्मपुत्र नदी : हिमालय के साथ साथ पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर बहती है|

कहां जाकर मिलती है ब्रह्मपुत्र नदी : बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है|

ब्रह्मपुत्र नदी की ऊंचाई : इसकी ऊंचाई लगभग 4000 मीटर है|

ब्रह्मपुत्र नदी की कुल लम्बाई : 2900 किलोमीटर है|

किन राज्यों में बहती है ब्रह्मपुत्र नदी : असम और अरुणाचल प्रदेश

ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदियां : दिबांग नदी, लोहित नदी, कोलंग नदी, धनसिरी नदी, बेकी नदी, मानस नदी, कामेंग नदी, जलन्धा नदी, तीस्ता नदी, सुबनसिरी नदी और रैडक नदी ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक या उप नदियां मानी जाती हैं|

कितनी गहरी है ब्रह्मपुत्र नदी : इसकी अधिकतम गहराई 120 मीटर के आसपास है| यानी 380 फीट|

ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे कौन से शहर बसे हैं : गुवाहाटी, तेजपुर तथा डिब्रूगढ़|

ब्रह्मपुत्र नदी पर कौन सा बांध बना है : ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की चीन ब्रह्मपुत्र नदी पर सबसे बड़े बांध थ्री जॉर्ज नाम से बांध बनाने वाला है|

सिंधु नदी :

Sindhu Nadi

सिंधु नदी का उद्गम स्थल क्या है : सिन्धु नदी का उद्गम मानसरोवर झील की सिन का बाब नामक जलधारा से माना गया है| यह भारत की सबसे लम्बी नदियों में से एक है|

सिंधु नदी की लम्बाई कितनी है : सिंधु नदी की कुल लम्बाई है 3180 किलोमीटर| मगर भारत में इसकी लम्बाई की बात की जाए तो वो है 710 किलोमीटर के आसपास|

सिंधु नदी किन किन देशों में बहती है : चीन, भारत और पाकिस्तान में सिंधु नदी बहती है|

सिंधु नदी कहां समाप्त होती है : करांची बंदरगाह के निकट अरब सागर में जाकर गिरती है|

सिंधु नदी भारत के किन राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में बहती है : लद्दाख, जम्मू कश्मीर में सिंधु घाटी बहती है|

सिंधु नदी के किनारे बसे शहर कौन से हैं : लेह और कश्मीर|

सिंधु नदी की प्रमुख सहायक नदियां कौन सी हैं : सिंधु नदी की प्रमुख सहायक नदियों में शामिल हैं चेनाब नदी, रावी नदी, झेलम नदी, व्यास नदी और सतलुज नदी| इसकी अन्य सहायक नदियां हैं जंस्कार, सुरु, श्योक, सुन, गिलगिट, स्वात नदी आदि|

सिंधु नदी के अन्य नाम : सिंधु नदी को Indus River भी कहा जाता है| इसी नदी को lifeline of Pakistan के नाम से भी जाना जाता है|

सिंधु नदी किस देश की राष्ट्रीय नदी है : पाकिस्तान की राष्ट्रीय नदी है|

सिंधु नदी कितने वर्ग किलोमीटर के area को सींचती है : लगभग 1165000 वर्ग किलोमीटर के एरिया को|

निष्कर्ष (Conclusion) :

तो Friends, आज के इस article में हमने आपको बताया की Bharat Ki Sabse Badi Nadi कौन-सी है| इसका सही उत्तर है गंगा नदी ही भारत की सबसे लम्बी नदी है| हमने आपको गंगा नदी के विभिन्न नामों के बारे में भी बताया| साथ ही ये भी जानकारी दी की गंगा नदी का उद्गम स्थल कौन-सा है|

इसके अलावा हमने आपको ब्रह्मपुत्र नदी और सिंधु नदी के बारे में भी विस्तार से बता दिया है| अब आपको Bharat Ki Sabse Badi Nadi कौन-सी है इसके बारे में किसी और से नहीं पूछना पड़ेगा| अगर आपको हमारा ये article पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें|

ये आर्टिकल्स भी जरूर पढ़े –

गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है
realme kaha ki company hai
चेहरे के लिए सबसे अच्छी क्रीम कौन सी है
गिलोय की लकड़ी के फायदे
Ashwagandha Ke Fayde