भारत के सबसे अच्छे कॉलेज जिनमे दाखिला लेने को विद्यार्थियों में लगती है होड़

नमस्कार दोस्तों| कैसे हैं आप सब? आज हम आपके लिए लेकर आए हैं भारत के सबसे अच्छे कॉलेज की विस्तृत जानकारी| हमने भारत के कुछ बेहतरीन colleges की एक list तैयार की है| कौन से हैं वो college, जानने के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहिए|

जैसा की आप सब जानते ही हैं, शिक्षा हम सबके लिए कितनी जरूरी है| हमारी उज्जवल भविष्य की पहली सीढ़ी शिक्षा ही है| आप ने संस्कृत के ये श्लोक तो जरूर सुने या पढ़े होंगे|

विद्यां ददाति विनयं, 

विनयाद् याति पात्रताम्। 

पात्रत्वात् धनमाप्नोति, 

धनात् धर्मं ततः सुखम्॥

येषां न विद्या न तपो न दानं, 

ज्ञानं न शीलं न गुणो न धर्मः। 

ते मर्त्यलोके भुविभारभूता, 

मनुष्यरूपेण मृगाश्चरन्ति॥

जो व्यक्ति शिक्षित नहीं है और जो शिक्षा के महत्व को नहीं समझता है उसे अपने जीवन में सफलता कभी नहीं मिल सकती है| शिक्षा हमें समाज के हर वर्ग में  सम्मान दिलाती है| अगर हम शिक्षित नहीं होंगे तो हर कोई हमारा शोषण करने लगेगा|

हमें अपने अधिकारों का ज्ञान होना बहुत जरूरी है| लेकिन जितना जरूरी शिक्षा होती है उससे कहीं ज्यादा जरूरी शिक्षा का स्तर होता है| जब तक हमें अच्छी और सही शिक्षा नहीं मिलेगी हम सही और गलत में फर्क नहीं कर पाएंगे|

एक गुरु पर ही उसके शिष्य को सही राह दिखाने की और उसके भविष्य को उज्जवल बनाने की जिम्मेदारी होती है| यही कारण है की गुरु को ईश्वर का स्थान दिया गया है| माता-पिता के बाद गुरु को ही भगवान का दर्जा दिया जाता है| इसलिए हमें ऐसे school या college चुनने चाहिए जहां अच्छे teachers हों और पढ़ने के लिए अच्छा माहौल मिले| इसलिए अगर आप बारहवीं पास कर चुके हैं और अच्छे college की तलाश में हैं तो आज आपकी ये तलाश ख़त्म हो जाएगी| आइए भारत के Top 10 colleges पर एक नजर डालते हैं|

Science Stream College of India? 

दोस्तों, अगर आपको science से लगाव है और आपने अपनी 12th standard की पढ़ाई science से की है तो हम आपके लिए best science stream colleges की लिस्ट लेकर आए हैं| इसमें से आप अपने budget, distance और environment के मुताबिक़ college choose कर सकते हैं| हम जिन कॉलेजों की बात करने वाले हैं वो भारत के टॉप science college में गिने जाते हैं| यहां आपको high quality की education मिलेगी| 

मिरांडा House, Delhi

Miranda House

दोस्तों, कहते हैं की अगर आप एक बेटे को पढ़ाते हैं तो केवल एक व्यक्ति को पढ़ाते हैं लेकिन अगर आप एक लड़की को पढ़ाते हैं तो आप एक साथ दो परिवारों को शिक्षित करते हैं| आज लड़कियां किसी भी मामले में लड़कों से पीछे नहीं रह गई हैं|

इन्हें भी शिक्षा का अधिकार है| लेकिन शिक्षा से भी पहले महिलाओं की सुरक्षा मायने रखती है| इसलिए अगर आप एक ऐसा college ढूंढ रहे हैं जो girls के लिए safe हो और top quality education मिले तो दिल्ली का मिरांडा house आपकी first choice हो सकती है| 

यह दिल्ली का सबसे famous women college है| इस college को 1948 में बनवाया गया था| यह collage अपने syllabus और discipline के लिए दुनियाभर में जाना जाता है| इसीलिए यहां का हर विद्यार्थी अपने career में एक बेहतरीन इंसान बनता है| साथ ही अपनी skills के आधार पर उच्च पदों को प्राप्त करके देश के योगदान  भूमिका निभाता है|

अगर सुविधाओं की बात की जाए तो यहां छात्राओं को cafeteria, library, sports area, hostel की सुविधा दी जाती है| इसके साथ ही जब course पूरा हो जाता है तो placement भी college की तरफ से ही करवाई जाती है| मिरांडा हाउस में आपको ढेर सारे courses मिल जाएंगे जैसे – बी.ए. (Honors) science, bengali, हिंदी, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, संस्कृत, english, संगीत, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, maths  गणित एवं समाजशास्त्र आदि।

हिंदू कॉलेज, Delhi

Hindu College

New Delhi में स्थित हिंदू कॉलेज न केवल Delhi में, बल्कि पूरे भारत में famous है| सन् 1899 में इस college की स्थापना की गई थी। यह collage अपने students को different courses provide करवाता है| इन courses में B.A. (Honors), English, Hindi, science, समाजशास्त्र, law, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, social science, गणित, political science, भौतिकी, भूगोल, history, Sanskrit, साहित्य, मीडिया, सिनेमा, सैन्य, खेल आदि।

इस कॉलेज में छात्राओं को canteen, खेलने के लिए playground, hostel की सुविधा और course ख़त्म होने के बाद placement की guarantee भी मिलेगी| एक ख़ास बात जो इस college को बाकी colleges से अलग करती है वो ये है की इसी college से Bollywood के कई दिग्गज सितारे यानी actors और actresses Passout हो चुके हैं| दिल्ली में बनने वाली बहुत सी फिल्मों की इसी college में शूटिंग भी हो चुकी है| इसलिए हमने इस college को top 10 में रखा है|

Sant Stefan College, New Delhi

Sant Stefan College

दोस्तों हमारी लिस्ट में यह college third number पर आता है दिल्ली में स्थित सेंट स्टीफंस कॉलेज एक famous college है। ये college सन् 1881 में स्थापित किया गया था| यह कालेज विज्ञान एवं कला के क्षेत्र में graduation level के कोर्स provide करता है|

अगर आप ने इस college से किसी भी field में degree हासिल कर ली तो समझिए आपका अपने career में success होना तय है| आपको बता दें, इस कॉलेज से Passout होने वाले students ही हैं, राहुल गांधी, शशि थरूर तथा RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास।

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, SRCC (दिल्ली)

Shri Ram College Of Commerce

भारत के सबसे अच्छे कॉलेज की list में चौथे नंबर पर आता है दिल्ली में स्थित SRCC यानी श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स| शायद आप में से बहुत से लोग ये नहीं जानते हैं कि 1920 में दिल्ली के 7 famous और बड़े businessmen के एक वर्ग का नेतृत्व लाल श्रीराम कर रहे थे|

लाल श्रीराम ने ही एक commercial education trust को स्थापित किया था| वर्ष 1920 में हीं इस ट्रस्ट ने सबसे पहले एक commercial school की स्थापना की|

यह स्कूल पुरानी दिल्ली स्थित चांदनी चौक के पास हुआ करता था| ये स्कूल चरखावालान में बनाया गया था जो चांदनी चौक में ही आता है| आगे चलकर इस school ने ही एक commercial college का रूप धारण कर लिया| इसके बाद से ही ये college आज तक श्रीराम कॉलेज ऑफ commerce के नाम से पूरे भारत में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है|

वो छात्र जो commerce की field में अपना carrier बनाना चाहते हैं उनके लिए यह college एक वरदान साबित हो सकता है| आपको बता दें, इस कॉलेज में विशेष तौर पर केवल दो ही subjects की teaching होती है| इनमें से पहला subject है commerce और दूसरा subject है economics|

अगर आप ने भी commerce field में ही कुछ कर दिखाने की ठान ली है तो SRCC college आपके लिए एक बेहतरीन option हो सकता है|

किरोड़ीमल College, New Delhi :

Kirorimal College

भारत के सबसे अच्छे कॉलेजों में से एक है दिल्ली का किरोड़ीमल कॉलेज| दरअसल इस college की स्थापना हुई थी 1954 में| किरोड़ीमल कॉलेज को पुरानी दिल्ली या old Delhi के Kutub road रोड पर निर्मला कॉलेज के रूप में स्थापित किया गया था| 

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद के द्वारा 1955 में इस college के वर्तमान स्वरूप तथा building जो कि Delhi University के North Campus में स्थित है उसका शिलान्यास किया गया। अब आपके मन में ये ख़याल आ रहा होगा की यहां कौन कौन से courses उपलब्ध हैं?

तो हम आपको बता देते हैं| किरोड़ीमल College में कुल 19 UG (Undergraduate) courses available हैं| B. com, english and economics इस college में admission लेने वाले बच्चों की पहली पसंद हैं| जबकि science stream में बॉटनी, chemistry और stat honours के courses के लिए यह college बहुत अधिक प्रचलित है|

ये जानकर आप हैरान रह जाएंगे दोस्तों, की सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी इसी college से पढ़ाई की थी| इसलिए आज इस college को अमिताभ बच्चों का कॉलेज के नाम से भी पूरी दुनिया में जाना जाता है| इस college के ड्रामा society का नाम भी विश्व विख्यात है|

इसके साथ ही यहां पर एक विशाल sports ground उपलब्ध है जहाँ आप boxing, table tanis, cricket तथा फुटबॉल जैसे खेल खेल सकते हैं| अन्य सुविधाओं की बात करें तो इस college में आपको ऑडिटोरियम, कैंटीन, gym और hostel की सुविधाएं भी हैं|

निष्कर्ष (Conclusion)

तो दोस्तों, आज आपको हमने बताया की शिक्षा प्राप्त करना हम सब के लिए कितना जरूरी है| अगर हम शिक्षित होंगे तो कोई भी हमारे अधिकारों को हमसे छीनने की कोशिश नहीं कर सकता है| लेकिन अच्छी शिक्षा के लिए अच्छे college से पढ़ाई करना आवश्यक है|

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया की भारत के सबसे अच्छे कॉलेज कहां पर स्थित हैं| किस college की स्थापना कब की गई थी इस बात की भी जानकारी हमने अपने इस article में दे दी है| अगर आपको ये article पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें| जिससे उन्हें भी भारत के सबसे अच्छे कॉलेज के बारे में पता लग सके|

ये आर्टिकल्स भी जरूर पढ़े -:

दाद खाज खुजली की अंग्रेजी दवा tablet
aaj kaun sa de hai
गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है
पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए
टीवी के मरीज को कौन सा फल खाना चाहिए