दाद को जड़ से खत्म करने की दवा का नाम जानिये।

नमस्कार दोस्तों| आज हम आपको बताने वाले हैं दाद को जड़ से खत्म करने की दवा के बारे में| क्या आप भी लम्बे समय से दाद से परेशान हैं?

क्या बार बार अलग अलग उपाय करने के बाद भी ये जिद्दी दाद जाने का नाम नहीं ले रहे? क्या आप दाद ठीक करने के लिए महंगी और बेअसर दवाइयां खाकर तंग आ चुके हैं? तो आप सही जगह आए हैं| चलिए दाद और उसके उपचार के बारे में detail में जानते हैं|

क्या होता है दाद?

Friends, दाद एक फंगल infection है| चलिए एक example से इसे समझने की कोशिश करते हैं| आपने कई बार देखा होगा की ब्रेड में फंगस या उल्ली लग जाती है| ये fungus तब लगती है जब bread बहुत दिनों से packet में बंद हो| 

ठीक इसी प्रकार हमारा शरीर भी काम करता है| हमारी body के वो अंग जो ज्यादातर बंद रहते हैं| या फिर जहां पसीना ज्यादा रहता है| या फिर किसी को अगर high diabetes है तो उसको बहुत जल्द दाद अपना शिकार बना लेता है|

दोस्तों, जैसा की आपने ये कहावत तो सुनी ही होगी| नीम हकीम खतरा ए जान| इसलिए दाद होने पर खुद से दवाई न लें| Dermatologist को दिखाएं और उनकी सलाह से ही दवाई खाएं|

अधिक जानकारी के लिए ये आर्टिकल जरूर पढ़े – जानिये दाद खाज खुजली की अंग्रेजी दवा Tablet के बारे में

दाद के अन्य नाम

अगर medical Terms में देखें तो दाद को Tinea कार्पोसिस कहते हैं| कुछ लोग दाद को डर्मेटोफाइटोसिस भी बोलते हैं|

दाद होने का कारण

दोस्तों, दाद एक गंभीर बीमारी है| इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए| चलिए जानते हैं की दाद होने के क्या कारण होते हैं? इन conditions में आपको बड़ी तेज़ी से दाद फैल सकता है|

अगर आपकी उम्र 15 वर्ष से कम है तो दाद होने का खतरा रहता है|

अगर आप ज्यादा भीड़ भरे स्थान पर रहते हैं तो भी दाद होना संभव है|

आपका किसी भी जानवर से जाने अनजाने में सीधा संपर्क हो गया हो|

आपने किसी ऐसे person का तौलिया, चादर, साबुन, कंघी, ब्रश आदि इस्तेमाल किया हो जिसको पहले से ही दाद की समस्या हो रही हो|

अगर आप ऐसे खेल में हिस्सा लेते हैं जिसे एक दूसरे को touch किए बिना नहीं खेल सकते जैसे कबड्डी और दंगल यानी पहलवानी तो भी दाद आपको अपना शिकार बना सकता है|

अगर आप तंग यानी tight कपड़े पहनते हैं तो भी दाद होने के chances हैं|

साथ ही अगर आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली यानी immunity कमजोर है तो भी दाद हो जाएगा|

दाद की अंग्रेजी दवा का नाम

दोस्तों अब आपको हम दाद की अंग्रेजी दवा का नाम बता रहे हैं| इस दवा का नाम है Grisovin 250 mg ये दवा आपको बड़ी ही आसानी से 1mg पर मिल जाएगी| आपको ये दवा 17 रुपए में मिलेगी| Glaxo SmithKline Pharmaceuticals Ltd कम्पनी ने इस दवा को बनाया है|

आप ये जान कर हैरान रह जाएंगे की जब बड़ी से बड़ी और महंगी से महंगी दवाई भी काम नहीं आती तब Grisovin tablet दाद को जड़ से ख़त्म करनी की दवा के रूप में याद की जाती है| एक पत्ते में 10 tablet होती है| इसमें ग्रिसोफोलवीन 250 mg का composition होता है|

इस antifungal दवा का इस्तेमाल बालों में हुए fungal infection को दूर करने में काम आता है| साथ ही ये दवा शरीर में कहीं भी दाद खाज खुजली हो उसके लिए बेहद कारगर है| त्वचा से जुड़े किसी भी प्रकार के फंगल disease में इसे use किया जाता है|

अगर आपके नाखूनों में फंगल infection हो गया है तो उसे भी ये ठीक कर देगा| जिन लोगों को फंगल infection की ज्यादा दिक्कत है वो लोग इस दवा को सुबह शाम एक एक tablet खा सकते हैं| जिन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं है वो एक tablet Grisovin रात में खा सकते हैं|

यहां पर एक बात हम बताना चाहेंगे| जब आप पूरी तरह से sure हो जाएं की ये fungal infection या दाद ही है तो ही इस दवा को खाएं| इसके dosage के बारे में अपने doctor से सलाह लेना बिलकुल न भूलें| जो लोग शराब का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं उन्हें इस दवा का प्रयोग नहीं करना चाहिए|

जिन लोगों को किसी भी प्रकार की दवा से एलर्जी हो उन्हें भी इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए नहीं तो उन्हें इसके साइड effects भी देखने को मिल सकते हैं|

दोस्तों आज हम आपको खुजली की दवा बता रहे हैं| क्योंकि ये एक ऐसी समस्या है जिसे अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं| जिस कारण हमें बहुत सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है|

दाद को जड़ से खत्म करने की दवा Itraconazole Capsules

Itraconazole Capsules

Itraconazole Capsules एक antifungal medicine है| यह न तो steroid है और ना ही कोई antibiotic दवा है| इसके uses की बात करें तो ये दवा हर प्रकार के fungal infection में काम आती है|

चाहे वो fungal infection स्किन का हो, मुंह में होने वाला oral infection हो, females में वजाइना में होने वाला fungal infection हो, दाद और खुजली हो इन सब को ठीक करने में Itraconazole Capsules काम आती है|

कैसे काम करती है Itraconazole Capsules

इसकी functioning की बात करें तो इसका काम है fungus की कोशिका की Cell Wall को जो important substance की प्रोडक्शन को stop करती हैं|

किस फॉर्म में available है?

दोस्तों, ये दवा ज्यादातर capsule form में available है| ये दो स्ट्रेंथ में आती है 100mg और 200 एमजी|

Itraconazole दवा लेने से पहले सावधानियां

आपको किसी दवा से एलर्जी न हो तभी इसे लें|

Pregnancy या breastfeeding के दौरान इसे नहीं लेना चाहिए|

आपको liver disease हो तो भी ये दवा न लें|

दिल से सम्बन्धित बीमारी में इस दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए|

12 साल से छोटे बच्चों को Itraconazole Capsules नहीं देनी चाहिए|

कैसे लें Itraconazole Capsules?

Friends, इस दवा को आपको खाना खाने के तुरंत बाद में लेना होता है|

Side Effects of Itraconazole Capsules

पेट दर्द होना|

मन खराब होना यानी मूड off हो जाना|

Nozia की शिकायत|

सिर में दर्द की शिकायत|

कुछ cases में पाया गया है की इसे लेने से लोगों को rashes भी हुई हैं|

भूख कम हो जाना या भूख न लगना|

vomiting की शिकायत होना|

Urine तथा स्टूल का colour change होना|

साँसे भारी होना या सांस लेने में दिक्कत महसूस होना|

पैरों में सूजन रहना|

रात में बेचैनी रहना|

सुबह उठने पर थकान महसूस करना|

इसके अलावा itraconazole के इस्तेमाल से कुछ लोगों के बाल तेज़ी से झड़ने लगते हैं|

हाथ पैरों में झुनझुनी सी बनी रहती है|

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों| आज हमने आपको बताया की दाद को जड़ से खत्म करने की दवा कौन सी है| आपको हमने इस बारे में भी update किया की दाद की अंग्रेजी दवा का नाम क्या है? खुजली की दवा का नाम क्या है? दोस्तों, हमें उम्मीद है कि आज के हमारे article में आपको बहुत सी ऐसी जानकारी दाद से related मिल गई होगी जो आपने शायद ही पहले कहीं पढ़ी हो|
अगर आप घूमने के शौकीन हैं और Mcleodganj Me Ghumne Ki Jagah के बारे में जानकारी चाहते हैं तो हमारे इस article को जरूर पढ़ें| एक नए topic के साथ आप से फिर मिलेंगे|